करीना कपूर के साथ पहली बार नजर आईं मीरा राजपूत
तीसरे बच्चे को लेकर चर्चाओं पर खुलकर बोलीं शाहिद की बीवी
पहली बार करीना कपूर किसी शो पर अपने एक्स शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आईं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल नजर आईं। इस शो पर मीरा ने शाहिद के साथ अपनी बॉन्डिंग, काम के बंटवारे और तीसरे बच्चे को लेकर बातें की हैं।
करीना कपूर ने शाहिद की वाइफ से पूछे सवाल
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने परिवार बढ़ाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। मीरा ने कहा है कि वह और शाहिद अब तीसरा बच्चा नहीं चाहते और उनका परिवार पूरा है। शो के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में मीरा और करीना के बीच हुई मजेदार बातचीत की झलक देखने को मिली।


