फिल्ममेकर संजय गुप्ता हमारे बीच नहीं रहे

सिर में चोट लगने से 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

‘कांटे’ , ‘शूटआउट एट वडाला’ , ‘काबिल’ जैसी कई शानदार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन हो गया। फिल्ममेकर केवल 57 साल के था। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बाथरूम में गिरने की वजह से उनकी जान चली गई।

Filmmaker Sanjay Gupta passed away
फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दर्दनाक और दुखद खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता (57 साल) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा में एक अलग और खास पहचान बनाई थी। ‘कांटे’ , ‘शूटआउट एट वडाला’ , ‘काबिल’ जैसी कई शानदार फिल्मों और खासतौर पर क्राइम, गैंगस्टर और एक्शन फिल्मों को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए उन्हें जाना जाता था जो अब हमारे बीच नहीं हैं। अशोक पंडित ने उनके निधन के बाद एक पोस्ट शेयर किया है।

बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर संजय गुप्ता की बीती रात (30 अक्टूबर) को ही मौत हो गई। हालांकि उनके निधन को लेकर अधिक जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। वहीं रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बीती रात वे अपने बाथरूम में गिर गए थे और आज शनिवार सुबह (31 तारीख) तक किसी को इसका पता नहीं चला। अब माना जा रहा है कि गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *