फिल्ममेकर संजय गुप्ता हमारे बीच नहीं रहे
सिर में चोट लगने से 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
‘कांटे’ , ‘शूटआउट एट वडाला’ , ‘काबिल’ जैसी कई शानदार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन हो गया। फिल्ममेकर केवल 57 साल के था। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बाथरूम में गिरने की वजह से उनकी जान चली गई।

बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर संजय गुप्ता की बीती रात (30 अक्टूबर) को ही मौत हो गई। हालांकि उनके निधन को लेकर अधिक जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। वहीं रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बीती रात वे अपने बाथरूम में गिर गए थे और आज शनिवार सुबह (31 तारीख) तक किसी को इसका पता नहीं चला। अब माना जा रहा है कि गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई।


