CJI बोले- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं:कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन से पहले सख्ती पर सरकार को फटकार; दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनें रद्द

CJI बोले- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं:कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन से पहले सख्ती पर सरकार को फटकार; दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर, जंतर-मंतर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।  - Dainik Bhaskar
CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर, जंतर-मंतर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

नई दिल्ली।

CJI सूर्यकांत ने कहा- आपको कुछ चीजों को रोकना ही होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें। इस बात का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए।

दरअसल CJP के कल होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। वहीं नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल कैंसिल रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट बोला- मेट्रो पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि मेट्रो की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जा सकती। अधिकारियों को मेट्रो और अन्य ट्रेनों की आवाजाही इस तरह नियंत्रित करने पर विचार करना होगा कि आम लोगों को परेशानी न हो। इस फैसले की जानकारी दी जाए और शहर में यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी से बचाने के लिए एडवाइजरी अखबारों और वेबसाइटों पर भी प्रकाशित की जाए।

प्रदर्शन पर सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 4 बड़ी बातें

आम लोगों की सुविधा: आम नागरिकों को बेवजह परेशानी नहीं होनी चाहिए, हम बस इतना ही चाहते हैं।

सुरक्षा बनाम अधिकार: रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे हैं और सरकार के पास सुरक्षा के दूसरे साधन भी हैं। आप उनका इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन आम नागरिकों को भी स्टेशनों पर जाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने का पूरा हक है।

सख्त टिप्पणी: “क्या आप मक्खी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करेंगे?”

प्रदर्शन स्थल: जंतर-मंतर बहुत छोटी जगह है, प्रदर्शन के लिए किसी बड़ी जगह पर विचार किया जाना चाहिए।

CJP के प्रदर्शन में परिवार के साथ शामिल होंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले CJP के प्रदर्शन में अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। उन्होंने देशभर के लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की।

दिल्ली में एक दिन पहले ‘लाल हिट जनता पार्टी’ का प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर CJP के बड़े प्रदर्शन से एक दिन पहले शुक्रवार को ‘लाल हट जनता पार्टी’ से जुड़े लोगों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कथित हमले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल की निंदा की।

प्रदर्शनकारियों ने जनपथ पर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रतिनिधि अयान भटनागर ने कहा, अगर कोई बाहरी व्यक्ति को भी गाली देता है तो हम उसे रोकते हैं। प्रधानमंत्री हमारे अपने परिवार का हिस्सा हैं और उनके खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं है।

CJP कार्यकर्ता बोली- MP पुलिस ने कपड़े खींचे, दिल्ली जा रहे थे

केजरीवाल ने कहा- वोट डिलीट किए जा रहे

गोवा के पणजी में अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र की BJP सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर लोगों के वोट डिलीट किए जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, “जिस तरह केंद्र की BJP सरकार हमारे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है, बड़े पैमाने पर लोगों के वोट डिलीट किए जा रहे हैं। वे उन लोगों के वोट डिलीट कर रहे हैं, जो वोट नहीं देते।”

जंतर-मंतर से जनपथ तक पुलिस-RAF तैनात

CJP विरोध प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर, टॉलस्टॉय मार्ग और जनपथ पर पुलिस और RAF के जवानों को तैनात किया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा, “दिल्ली में पूरी तरह बंद जैसे हालात सरकार ने खुद पैदा किए हैं। सरकार को डर है कि अगर ज्ञानेश कुमार गए, तो सब चले जाएंगे। भारत सरकार ने कल दिल्ली बंद का आह्वान किया है।”

अभिजीत दीपके ने कहा- आंदोलन होकर रहेगा

CJP के 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने कहा, “हमारा आंदोलन होकर रहेगा। जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए तय जगह है। संविधान का अनुच्छेद 19 प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार देता है, फिर अनुमति लेने की क्या जरूरत है।” उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, “क्या 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाने से पहले अनुमति ली गई थी। क्या आप चाहते हैं कि चुनाव में धांधली करने वालों के खिलाफ हम प्रदर्शन भी न करें। ऐसा नहीं हो सकता। देश इस तरह नहीं चल सकता। देश को बचाने के लिए हम प्रदर्शन करेंगे।”

जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन समेत एमपी की 3 ट्रेनें रद्द

22181: जबलपुर हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12189: महाकौशल एक्सप्रेस 12121: एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

बिहार की 4 और उत्तर प्रदेश की 10 ट्रेनें रद्द

बिहार: 20801: मगध एक्सप्रेस 12309 : तेजस राजधानी एक्सप्रेस 12393: संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 22361:अमृत भारत एक्सप्रेस

उत्तर प्रदेश: 12033: शताब्दी एक्सप्रेस 12417: प्रयागराज एक्सप्रेस 12275: हमसफर एक्सप्रेस 12451: श्रमशक्ति एक्सप्रेस 12447: यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 14211: इंटरसिटी एक्सप्रेस 12559: शिव गंगा एक्सप्रेस 12581: बनारस नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15303 : कासगंज नई दिल्ली एक्सप्रेस 82501: तेजस एक्सप्रेस

राजस्थान और हरियाणा से जुड़ी 7 ट्रेनें रद्द

  • 15308 सिरसा–तिलक ब्रिज: 10 अक्टूबर 2026 को सिरसा से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
  • 12964 उदयपुर सिटी–हजरत निजामुद्दीन: 9 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
  • 12963 हजरत निजामुद्दीन: उदयपुर सिटी: 10 अक्टूबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
  • 14727 श्रीगंगानगर–तिलक ब्रिज: 9 अक्टूबर 2026 को श्रीगंगानगर से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
  • 14738 तिलक ब्रिज–भिवानी: 10 अक्टूबर 2026 को तिलक ब्रिज से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
  • 14737 भिवानी–तिलक ब्रिज: 10 अक्टूबर 2026 को भिवानी से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
  • 14728 तिलक ब्रिज–श्रीगंगानगर: 10 अक्टूबर 2026 को तिलक ब्रिज से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।

दिल्ली में 2020 दंगों के बाद सबसे बड़ी सुरक्षा तैयारी

10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन के पहले दिल्ली में 26 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। यह 2020 के दिल्ली दंगों के बाद सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी तैनाती बताई जा रही है। इनमें पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 15 हजार जवान भी शामिल होंगे।

मेट्रो ट्रेन-इंटरनेट बंद करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

दिल्ली में कल मेट्रो और पैसेंजर ट्रेनें और इंटरनेट बंद करने के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीमकोर्ट में याचिका दायर की गई। इनका आरोप है कि इससे लोगों को परेशानी होगी।यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दाखिल की है। सिब्बल ने कोर्ट में कहा, “सभी ट्रेनें रद्द हैं, मेट्रो स्टेशन बंद हैं। आप कहीं भी नहीं जा सकते। मेरे देश में क्या हो रहा है? यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।” इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दिया, “यह हमारा देश है।” सिब्बल ने स्पष्ट किया, “जब मैं अपने देश की बात करता हूं, तो मेरा मतलब आपके देश से भी है।”

पुलिस पुलिस का आदेश- शनिवार को 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे

दिल्ली पुलिस की जॉइंट कमिश्नर नूपुर प्रसा ने कहा कि जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी गई है। गाइडलाइन के मुताबिक, प्लान्ड प्रोटेस्ट के लिए 10 दिन पहले सूचना देनी होती है। वहां पर BNSS की धारा 163 लागू है यानी 5 लोग नहीं जुट सकते। अगर इसका पालन नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *