भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन ने आयोजित की किसान सम्मान बैठक
उन्नाव। भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन किसान क्रान्ति सरकार प्रदेश के महासचिव डॉ. वृजेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील बीघापुर अन्तर्गत ग्राम पिथई खेड़ा में किसान सम्मान बैठक आहुत की गई जिसमें एक सैकड़ा किसानों ने प्रतिभाग किया। 80 लोगों ने (महिला व पुरुष) संगठन की नीति समझकर सदस्यता ग्रहण की।

ये बैठक सेवानिवृत्त कानूनगो गोविन्द प्रसाद के हाता में सम्पन्न हुई। बैलों से खेती करने वाले, बैलगाड़ी रखने वाले, प्राकृतिक तरीके से खेती करने वाले किसानो को डॉ. सिंह ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आए हुए किसानों ने बताया कि बंदरो के आतंक से गांव के लोग परेशान है, बंदर लोगो की लगातार निशाना बना रहे है जिससे समस्त ग्राम वासी डरे व सहमे है। बिजली की समस्या,खाद न मिलने की समस्या, इण्डिया मार्का हैण्डपम्प वर्षो से खराब पड़े हैं, राशन घटतौली, सफाई कर्मी के न आने से नालियां चोक है गंदगी का अम्बार है जैसी विभिन्न समस्याएं बताई।
प्रदेश महासचिव डॉ. वृजेन्द्र प्रताप सिंह ने संबंधित विभागों से वार्ता कर तत्काल उचित कार्यवाही करने के लिए कहा। कार्यक्रम में ज्ञान सिंह मुकेश सिंह अमित कुमार फुन्नी त्रिपाठी गोविंद प्रसाद कुलदीप सिंह राजबहादुर सिंह विश्राम सिंह कमल किशोर श्यामलाल आदि उपस्थित रहे।

