डीसीपी पश्चिम ने एसीपी बिल्हौर कार्यालय का किया निरीक्षण
कार्यालयीय अभिलेखों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कानपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने सोमवार को एसीपी बिल्हौर कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं और अभिलेखों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने कार्यालयीय अभिलेखों, लंबित प्रकरणों और संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और प्रकरणों के निस्तारण में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

