तीन बच्चों की मां और युवती के रिश्ते का खुलासा, 10 दिन बाद पनकी में मिली महिला

तीन बच्चों की मां और युवती के रिश्ते का खुलासा, 10 दिन बाद पनकी में मिली महिला

मायके से लापता महिला युवती के साथ किराये के कमरे में मिली, घर लौटने से किया इनकार

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां और एक युवती के बीच समलैंगिक संबंधों का मामला सामने आया है। मायके से 10 दिन से लापता महिला पनकी में युवती के साथ किराये के कमरे में मिली। पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची, जहां महिला ने मायके लौटने से इनकार कर दिया।

गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कुछ दिन पहले अपने तीन बच्चों के साथ मायके आई थी। इसके बाद छह सितंबर को वह अचानक लापता हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को महिला के पनकी में होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह अपने से कम उम्र की युवती के साथ किराये के कमरे में रह रही थी। पुलिस दोनों को महाराजपुर थाने ले आई। उनके साथ सरसौल निवासी एक युवक को भी थाने लाया गया।

पूछताछ में सामने आया कि महिला और युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। महिला ने पुलिस के सामने युवती के साथ रहने की इच्छा जताई और मायके जाने से इनकार कर दिया। उसने अपने बच्चों को भी साथ रखने से मना कर दिया।

बच्चों को साथ भेजने को तैयार नहीं मायके वाले

महिला के इस फैसले से मायके वाले नाराज हैं। परिजनों ने भी बच्चों को उसके साथ भेजने से इनकार कर दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला के पति को भी थाने बुलाया गया।

थाना प्रभारी जर्नादन सिंह ने बताया कि मामला महिला और युवती के रिश्ते से जुड़ा है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। फिलहाल पुलिस महिला की इच्छा और सभी संबंधित पक्षों से बातचीत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *