14 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

14 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

कानपुर। महाराजपुर क्षेत्र के कनवापुर गांव में रविवार दोपहर 14 वर्षीय छात्रा ने घर के लिंटर से निकली सरिया में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां दोनों बेटों के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित प्लॉट पर मवेशियों को चारा डालने गई थी। घर के पास खेल रहे बच्चों ने छात्रा को फंदे से लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
कनवापुर गांव निवासी संजय पाल लाल बंगला स्थित एक होटल में काम करते हैं। परिवार में पत्नी अनीता और तीन बच्चे आयुष, अंजलि पाल (14) व पीयूष हैं। संजय ने बताया कि अंजलि लाला कालिका प्रसाद इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा थी।
रविवार को संजय ड्यूटी पर गए थे। दोपहर में अनीता अपने दोनों बेटों के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित प्लॉट पर बंधे मवेशियों को चारा डालने चली गईं। इस दौरान अंजलि घर में अकेली थी। उसने लिंटर से निकली सरिया में साड़ी का फंदा बनाया और उस पर लटक गई।
कुछ देर बाद घर के पास खेल रहे बच्चों की नजर अंजलि पर पड़ी। उन्होंने तत्काल परिजनों को जानकारी दी। परिजन घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *