राधा प्राकट्योत्सव के उपलक्ष बधाई गीत एवं भजन

कानपुर। ‍‌‌आज राधा प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में समिति की महिला सदस्यों द्वारा *रामेष्ट धाम* केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में बधाई गीत एवं भजन कीर्तन का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया इस अवसर मंदिर को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया।
महिलाएं बरसाने में बजत बधाई रानी कीरत ने कन्या जाई,
राधा रानी ने जन्म लिया आज बधाई बजे बरसाने, राधा रानी का भयो अवतार बधाई बाज रही आदि गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया ।
इस शुभ अवसर पर किदवई नगर विधायक माननीय महेश त्रिवेदी की धर्म पत्नी श्रीमती आशा त्रिवेदी,ममता शर्मा,नीतू मिश्रा, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, बेबी शुक्ला, जयंती बाजपेई, मधु मिश्रा, बिनीता दीक्षित, जया त्रिपाठी, स्मिता आदि उपस्थित रही।
धन्यवाद

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *