कर्मभूमि से जन्मभूमि’ बाइक यात्रा की तैयारियों को लेकर दक्षिण भाजपा की बैठक में दिए गए दायित्व
रिपोर्ट- मयंक मिश्रा
वर्ल्ड खबर एक्सप्रेस/कानपुर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से वडनगर तक निकलने वाली ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ बाइक यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 20 सितंबर को क्षेत्र व जिले में पहुंचने वाली इस भव्य यात्रा के स्वागत और व्यवस्थाओं को लेकर सांगठनिक स्तर पर रणनीति तैयार की गई और पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक के मुख्य बिंदु और दिशा-निर्देश दिए गए।
10 यात्राएं और 500 युवा: भाजयुमो के क्षेत्रीय नेतृत्व के अनुसार, पीएम मोदी की कर्मभूमि वाराणसी से जन्मभूमि वाडनगर तक कुल 10 यात्राओं के माध्यम से लगभग 500 युवा 250 बाइक व मोटरसाइकिलों के साथ विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगे।
स्वागत एवं व्यवस्था: यात्रा के दौरान दक्षिण जिले में भव्य स्वागत, जलपान, भोजन, चौपाल और अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पंजीकरण व सत्यापन: भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने युवाओं के पंजीकरण, यात्रा मार्ग के भौतिक सत्यापन और स्थानीय वक्ताओं की सूची तैयार करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
राष्ट्रहित और संगठन से जुड़ाव: पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि युवाओं को सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ते हुए इस अभियान को ऐतिहासिक और व्यापक रूप से सफल बनाया जाएगा।
बैठक में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, सुनील साहू, अंकित गुप्ता,अविनाश राजपूत, पीयूष सिंह, शिवम मिश्रा, ललित त्रिवेदी, हरिओम भदौरिया व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

