मोतीझील चौराहे पर युवक को सड़क पर गिराकर पीटा, वीडियो वायरल

मोतीझील चौराहे पर युवक को सड़क पर गिराकर पीटा, वीडियो वायरल

स्वरूपनगर थाने से चंद कदम दूर हुई मारपीट, पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की
कानपुर। शहर के पॉश इलाके मोतीझील चौराहे पर शनिवार देर रात एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चार-पांच युवक एक युवक को सड़क पर गिराकर पीटते नजर आ रहे हैं। कोई उसके बाल पकड़कर खींच रहा है तो कोई लात-घूंसों से हमला करता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि होटल रॉयल क्लिफ के सामने वाहन निकालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर कई युवकों ने एक युवक को घेर लिया और उसे सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान युवक बचने का प्रयास करता रहा, लेकिन हमलावर उसे लगातार पीटते रहे। घटना के दौरान सड़क पर कार खड़ी रही और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट के कारण कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। घटना स्वरूपनगर थाने से कुछ ही दूरी पर होने के बावजूद मौके पर पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आई। बाद में किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *