रविवार सुबह घर से निकले युवक का शव फंदे से लटका मिला, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

रविवार सुबह घर से निकले युवक का शव फंदे से लटका मिला, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने मंदिर के बाहर पिलर से एक युवक का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथमदृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है।

शिवगंज गांव निवासी दिलीप (40) पुत्र सुरजन लाल कुशवाहा ट्रक चालक था। परिजनों के मुताबिक, करीब पांच महीने पहले उसने ट्रक चलाना छोड़कर कानपुर की एक हैंडलूम दुकान में नौकरी शुरू कर दी थी। परिवार में पत्नी प्रियंका, दो बेटे सुमित और कृष्णा तथा बेटी शुभी हैं।

परिजनों ने बताया कि दिलीप को शराब पीने की लत थी और नशे में अक्सर घर पर विवाद होता था। रविवार सुबह भी इसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद दिलीप अपना मोबाइल घर पर ही छोड़कर बिना बताए घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

मंगलवार सुबह गांव के बाहर खेतों की ओर गए ग्रामीणों को मंदिर के सामने लगे पिलर से दिलीप का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ ही मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और स्पष्ट होने की बात पुलिस ने कही है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *