जागरण से लौटने के बाद पत्नी से हुआ विवाद, युवक ने फंदा लगाकर दी जान

कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के वैष्णो नगर विनायकपुर में बृहस्पतिवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद 32 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक मोहल्ले में आयोजित खाटू श्याम के जागरण में शामिल होकर घर लौटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वैष्णो नगर निवासी अंकित उर्फ अमन यादव टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। परिवार में पिता रामआसरे जलनिगम से सेवानिवृत्त हैं और मां प्रेमा गृहिणी हैं। अंकित की पत्नी आरती और दो वर्षीय बेटा अक्षत है। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात अंकित जागरण से घर पहुंचा था। इसके बाद किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। कुछ देर बाद उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष 20 नवंबर को सड़क हादसे में अंकित के बड़े भाई अमित की मौत हो गई थी। तीन भाइयों में अंकित दूसरे नंबर पर था, जबकि उसका छोटा भाई अरविंद है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि परिजनों ने पत्नी से विवाद के बाद युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *