थाईलैंड की महिला का आरोप- शादी का झांसा देकर 60 लाख ठगे, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

थाईलैंड की महिला का आरोप- शादी का झांसा देकर 60 लाख ठगे, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

कानपुर। थाईलैंड की एक महिला ने अनवरगंज निवासी युवक पर शादी के नाम पर करीब 60 लाख रुपये की ठगी करने और रकम वापस मांगने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक व्यापार के सिलसिले में थाईलैंड आता-जाता था। इसी दौरान करीब चार साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। महिला के मुताबिक, दो साल पहले दोनों ने थाई रीति-रिवाज से शादी भी की थी। शिकायत के बाद महिला ने एडीसीपी को शादी की तस्वीरों समेत कई दस्तावेज सौंपे हैं।

महिला के अनुसार, आरोपी युवक का नाम मोहम्मद इरफान है। उसका व्यापार है और इसी सिलसिले में उसका थाईलैंड आना-जाना था। महिला का दावा है कि संपर्क में आने के बाद दोनों के बीच करीब चार साल तक संबंध रहे। दो साल पहले दोनों ने थाई रीति-रिवाज से शादी की थी।

व्यापार के नाम पर कई बार में लिए रुपये

महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद इरफान ने व्यापार के लिए उससे रुपये मांगे। शुरुआत में करीब 20 लाख रुपये मांगे गए। इसके बाद अलग-अलग मौकों पर उससे रकम ली गई। महिला के मुताबिक, इस तरह कुल करीब 60 लाख रुपये उसने इरफान को दिए। महिला का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो इरफान ने उसके सामने धर्म परिवर्तन कर भारत आकर उसके साथ रहने की शर्त रख दी। इसके बाद वह इरफान के घर पहुंची तो उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है।

घर पहुंचने पर पता चला पहले से शादीशुदा है

महिला के मुताबिक, उसे इरफान की पहली शादी के बारे में पहले जानकारी नहीं थी। उसके घर पहुंचने पर पता चला कि उसकी शादी करीब 14 साल पहले हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं। यह जानकारी मिलने के बाद महिला को काफी धक्का लगा और उसने पुलिस से शिकायत की। महिला ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह फिलहाल अपनी रकम वापस चाहती है। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

शादी की तस्वीरें और दस्तावेज सौंपे

पीड़िता ने एडीसीपी को अपनी और इरफान की शादी से संबंधित तस्वीरें तथा अन्य दस्तावेज सौंपे हैं। पुलिस मामले में शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *