ई-रिक्शा चालक ने किराया मांगा तो महिला कांस्टेबल बोलीं- थाने चलिए, वहीं दे देंगे

ई-रिक्शा चालक ने किराया मांगा तो महिला कांस्टेबल बोलीं- थाने चलिए, वहीं दे देंगे

कानपुर। चमनगंज थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा का किराया मांगने पर महिला कांस्टेबल और चालक के बीच नोकझोंक हो गई। आरोप है कि महिला कांस्टेबल और उनकी साथी पुलिसकर्मी ई-रिक्शा से थाने के पास पहुंचीं, लेकिन उतरने के बाद किराया नहीं दिया। चालक ने किराया मांगा तो महिला कांस्टेबल ने उसे थाने चलने और वहीं पैसे देने की बात कही। चालक ने थाने जाने से इनकार कर दिया और कहा कि 10 रुपये के किराए के लिए वह थाने के चक्कर नहीं लगाएगा।

घटना का वीडियो चालक ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच सीसामऊ एसीपी को सौंपी है। महिला कांस्टेबल की पहचान पुष्पा देवी के रूप में हुई है। वह चमनगंज थाने में तैनात हैं। मामला सोमवार रात का बताया जा रहा है।

किराया मांगने पर हुई बहस

चालक के मुताबिक, कांस्टेबल पुष्पा देवी और उनकी साथी पुलिसकर्मी ई-रिक्शा से चमनगंज थाने के पास पहुंचीं। दोनों उतर गईं, लेकिन किराया नहीं दिया। चालक ने किराया मांगा तो पुष्पा देवी से उसकी बहस हो गई।

आरोप है कि महिला कांस्टेबल ने चालक से थाने चलने को कहा और वहीं किराया देने की बात कही। इस पर चालक ने कहा कि अगर वह थाने जाएगा तो उसके साथ वहां क्या होगा, उसे नहीं पता। इसलिए वह थाने नहीं जाएगा।

चालक ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों का किराया बनता है और उन्हें किराया देना चाहिए। इस पर महिला कांस्टेबल ने कथित तौर पर कहा कि उसे पैसे क्यों दिए जाएं।

चालक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

बहस के दौरान चालक ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। चालक ने कहा कि पुलिसकर्मियों को ई-रिक्शा चालक किराए के विवाद के डर से बैठाना नहीं चाहते। उसने महिला पुलिसकर्मियों से ई-रिक्शा से उतरने को भी कहा।

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में मामला पहुंचा। पुलिस कमिश्नर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीसामऊ एसीपी को जांच के आदेश दिए हैं।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, सीसामऊ एसीपी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में यदि महिला कांस्टेबल की भूमिका गलत पाई जाती है तो रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *