भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने रमेश सिंह यादव, फार्म हाउस पर लगा बधाई देने वालों का तांता
न्योरी स्थित फार्म हाउस पर सुबह से पहुंचते रहे समर्थक, फूल-मालाओं से किया स्वागत

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने 210-बिठूर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता रमेश सिंह यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया है। नई जिम्मेदारी की जानकारी मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार सुबह से ही न्योरी स्थित उनके फार्म हाउस पर समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा।
समर्थकों ने फार्म हाउस पहुंचकर रमेश सिंह यादव को बधाई दी और फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
समर्थकों का कहना है कि रमेश सिंह यादव लंबे समय से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं और संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं। बिठूर विधानसभा क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता के चलते बड़ी संख्या में समर्थक उनसे जुड़े हैं। प्रदेश स्तर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिम्मेदारी मिलने के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
न्योरी स्थित फार्म हाउस पर सुबह से ही बधाई देने वालों का आना-जाना लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर आसपास के इलाकों से पहुंचे समर्थकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समर्थकों ने संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई और कहा कि रमेश सिंह यादव के अनुभव का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा।
रमेश सिंह यादव ने समर्थकों का आभार जताते हुए संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.
अरुण कुमार कोरी ब्लॉक प्रमुख बिधनू, राम नरेश यादव ग्राम प्रधान, रूप नरायण त्रिपाठी,रामसजीवन यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, दिनेश यादव जिला पंचायत सदस्य रमईपुर रविराज वर्मा जिला पंचायत सदस्य पाली भोगीपुर,कामरेंद्र कुमार प्रधान चौराई अनिल गुप्ता प्रधान कुरिया विक्रांत वर्मा पूर्व प्रधान घुरवाखेड़ा , संजीव अवस्थी, मनोज शुक्ला,शिव कुमार प्रधान विनोद यादव बीडीसी दीपक कुशवाहा बीडीसी गोविन्द कुशवाहा मण्डल अध्यक्ष समेत सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

