रेलवे समपार संख्या-44 आज शाम से छह दिन रहेगा बंद

घाटमपुर। रेलवे ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्य के चलते अश्बारमऊ-मैधरी मार्ग पर स्थित रेलवे समपार संख्या-44 को छह दिनों के लिए बंद किया जाएगा। इससे इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहेगा। वाहन चालकों और आम लोगों के लिए समपार संख्या-43 से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.), घाटमपुर ने बताया कि हमीरपुर रोड-यमुना साउथ बैंक सेक्शन के बीच किमी 1373/04-05 पर स्थित रेलवे समपार संख्या-44 पर ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा संबंधी जरूरी कार्य कराया जाना है। रेलवे यातायात की सुरक्षा को देखते हुए यह कार्य किया जा रहा है।
इसके चलते 25 सितंबर 2026 की शाम छह बजे से एक अक्टूबर 2026 की शाम छह बजे तक समपार संख्या-44 पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान फाटक से वाहनों समेत अन्य प्रकार के आवागमन पर रोक रहेगी।
अश्बारमऊ से मैधरी की ओर जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को समपार संख्या-43 से होकर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। विभाग ने लोगों से निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग अपनाने और रेलवे के मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *