बिधनू में 40 लाख की लागत से बनी सड़क का विधायक सांगा ने किया लोकार्पण

बिधनू में 40 लाख की लागत से बनी सड़क का विधायक सांगा ने किया लोकार्पण

जिगनी अड्डा मोड़ से सुघर सिंह के अड्डे तक बनी 700 मीटर सड़क से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा, विधायक का ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर जताया आभार

कानपुर। बिधनू ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए शुक्रवार को विकास कार्य की सौगात मिली। जिगनी का अड्डा मोड़ से सुघर सिंह के अड्डे तक करीब 700 मीटर लंबी नवनिर्मित सड़क का विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने लोकार्पण किया।

करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सड़क निर्माण के लिए आभार जताया।

सड़क के निर्माण से आसपास के गांवों और प्रमुख मार्गों तक पहुंचने वाले ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर सड़क की जरूरत महसूस की जा रही थी। नवनिर्मित सड़क से ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत होगी और बरसात के दौरान रास्ते की स्थिति में भी सुधार होने की उम्मीद है।

लोकार्पण के बाद विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, संपर्क मार्ग और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित सड़क क्षेत्र के विकास में नया अध्याय जोड़ने का काम करेगी। ग्रामीणों का आवागमन सुगम होने के साथ ही आसपास के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

विधायक ने कहा कि बिठूर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक सड़क को बेहतर बनाने और उनका सुंदरीकरण कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो और गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाले रास्तों की स्थिति में सुधार हो।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विधायक का स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रंजीत सिंह, मिंटू सिंह (पूर्व प्रधानसंघ अध्यक्ष ), अनूप अग्निहोत्री, जवाहर पासवान, अर्वेश सोनकर, नरेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, राहुल चौबे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *