अमृतसर हवेली में डांडिया नाइट का आयोजन, महिलाओं ने जमकर की मस्ती

अमृतसर हवेली में डांडिया नाइट का आयोजन, महिलाओं ने जमकर की मस्ती

कानपुर। श्याम नगर स्थित अमृतसर हवेली में 25 अक्टूबर को डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। प्रज्ञा द्विवेदी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन रुचि पांडेय और रीमा थापा ने किया। दोनों ने अपनी मनोरंजक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों, डीजे, स्वादिष्ट व्यंजनों और लकी ड्रॉ ने चार चांद लगा दिए। इस दौरान डॉ. प्रतिमा मिश्रा, प्रिया शर्मा, निहारिका शुक्ला, सीमा पदम, मंजू शुक्ला, नीलम भदौरिया, मीनाक्षी, संगीता और अंकिता चौहान समेत अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीत और डांडिया नृत्य के साथ महिलाओं ने आपसी मेल-मिलाप कर यादगार पल बिताए।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक प्रज्ञा द्विवेदी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *