विद्यार्थियों के वोट से शिक्षिका महक मिश्रा को मिला शिक्षक सम्मान-2026

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में किया सम्मानित, 60 हजार विद्यार्थियों ने गुप्त मतदान से चुने अपने पसंदीदा शिक्षक

कानपुर। बिल्हौर क्षेत्र के उत्तरीपुरा स्थित चंद्रवती गेंदन लाल पब्लिक इंटर कॉलेज की शिक्षिका महक मिश्रा को शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। 19 नवंबर को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सौम्या कटिहार भी मौजूद रहीं।

इस सम्मान की खास बात यह रही कि शिक्षिका का चयन विद्यार्थियों की पसंद के आधार पर किया गया। चयन प्रक्रिया में जिले के 120 विद्यालयों के करीब 60 हजार छात्र-छात्राओं ने गुप्त मतदान के जरिए अपने पसंदीदा शिक्षकों के नाम पर मुहर लगाई थी। विद्यार्थियों से मिले मतों के आधार पर महक मिश्रा का चयन शिक्षक सम्मान-2026 के लिए किया गया।

सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री ने शिक्षिका महक मिश्रा को सम्मान प्रदान करते हुए उनके योगदान की सराहना की। विद्यार्थियों के मतदान से मिला यह सम्मान उनके लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसमें बच्चों ने स्वयं अपनी पसंद और विश्वास के आधार पर शिक्षक का चयन किया। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए भी गौरव का विषय बनी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *