खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में खेत की रखवाली कर रहे 21 वर्षीय किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। सोमवार रात चारपाई पर सोते समय सांप ने उसके पैर में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बिधनू सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने सांप को भी पीटकर मार डाला।

जानकारी के अनुसार भवानीपुर गांव निवासी आकाश सिंह (21) पुत्र शीतल सिंह सोमवार रात गांव के बाहर पैलेसर के पास छोटे भाई गोलू के साथ खेत की रखवाली कर रहा था। रात करीब 10:30 बजे आकाश के पैर में किसी जीव के काटने से तेज दर्द हुआ। उसने पास में सो रहे छोटे भाई को जगाया। भाई ने टॉर्च जलाकर देखा तो चारपाई के पास सांप पड़ा था। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से सांप को पीटकर मार डाला। इसके बाद परिजन आनन-फानन आकाश को बिधनू सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां मंगलवार को किसान ने हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *