खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

कानपुर। खेत की जुताई करने गए 55 वर्षीय किसान की ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अनिल (55) पुत्र बब्बू निवासी पड़री खेती-किसानी का काम करते थे। बताया गया कि अनिल ने बटाई पर खेत लिया था और बुधवार सुबह खेत की जुताई कराने के लिए गांव के ही ट्रैक्टर से खेत पर गए थे।
बताया जा रहा है कि खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर गोविंद सिंह के खेत में पहुंचा था। ट्रैक्टर को गांव निवासी सुरेंद्र चला रहा था। अनिल भी ट्रैक्टर पर चालक के बगल वाली सीट पर बैठे हुए थे। जुताई के दौरान अचानक अनिल ट्रैक्टर से नीचे गिर गए।
अनिल के नीचे गिरते ही ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और वह पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गए। रोटावेटर की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे।
मृतक अनिल के परिवार में चार बच्चे—विपिन, ऋषि, गोल्डी और रोली बताए जा रहे हैं। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है.
सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया गया है.
हादसे को लेकर साढ़ थानाप्रभारी के. के मिश्रा ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *