कानपुर में सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में सताएगी गर्मी; 32.6 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

कानपुर में सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में सताएगी गर्मी; 32.6 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

दिन और रात के तापमान में बना रहेगा अंतर, आसमान में छा सकते हैं हल्के ऊंचे बादल; मौसम में उतार-चढ़ाव जारी

कानपुर। कानपुर में सोमवार सुबह मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में तेज धूप गर्मी का अहसास कराएगी। दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। आसमान में हल्के ऊंचे बादलों की आवाजाही भी संभव है। हालांकि, धूप निकलने के कारण दिन के समय गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, सुबह के समय हल्की ठंडक रहेगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी। दोपहर में गर्मी महसूस होगी, जबकि शाम को ठंडी हवाओं से राहत मिल सकती है। वातावरण में नमी आने के कारण आसमान में हल्के ऊंचे बादल दिखाई देने की संभावना है। फिलहाल दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को कानपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था।

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत रही। सुबह हल्की ठंडक के बाद दोपहर में धूप निकलने से गर्मी का एहसास हुआ, जबकि शाम होते ही मौसम फिर ठंडा हो गया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *