कानपुर में सुबह-रात ठंडक, दोपहर में तेज धूप; दिन-रात के पारे में 16 डिग्री का अंतर

कानपुर में सुबह-रात ठंडक, दोपहर में तेज धूप; दिन-रात के पारे में 16 डिग्री का अंतर

कानपुर। शहर में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है। शनिवार सुबह मौसम साफ रहा और हल्की ठंडक बनी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह दिन और रात के तापमान में 15.6 डिग्री का अंतर रहा।

सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में गर्मी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, सुबह के समय मौसम ठंडा रहेगा। दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलेगी, जिससे दोपहर में गर्मी महसूस होगी। शाम और रात में आसमान साफ रहने से हल्की गुलाबी ठंड का एहसास बना रहेगा।

फिलहाल दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

सामान्य से कम रहा तापमान

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। शुक्रवार को अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह ठंडक के बाद दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकली और दोपहर में गर्मी महसूस हुई। शाम को मौसम में फिर बदलाव आया और ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिली।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *