कानपुर में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन:रात का पारा 9.2 डिग्री पहुंचा, पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से बढ़ेगी गलन
कानपुर

ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनकर स्कूल जाती छात्रा।
मौसम साफ रहने के चलते धूप निकली है।,दिन में तेज धूप निकलेगी जो कि ठंड से राहत दिलाने का काम करेगी।

पिछले चार दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका असर रात के मौसम पर ज्यादा दिख रहा है।
पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं, दिन में भी बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाएं पहाड़ों से होकर गंगा के मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं। इन शुष्क और ठंडी हवाओं से तापमान गिर रहा है। फिलहाल हवा की दिशा दिन में एक-दो बार बदल रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज होने पर दिन में भी ठंड बढ़ेगी और धूप की तपिश कम महसूस होगी। शुक्रवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है।
अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट
सीएसए की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, इसमें 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में तेज धूप के बावजूद शाम होते ही ठंड बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्द हवाओं का असर और बढ़ सकता है।

