निर्माणाधीन पुलिया पर पिकअप फंसने पर मारपीट, सुपरवाइजर समेत तीन घायल

निर्माणाधीन पुलिया पर पिकअप फंसने पर मारपीट, सुपरवाइजर समेत तीन घायल

चालक ने डंडे से पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया

 

कानपुर। घाटमपुर के बरनाव गांव के पास निर्माणाधीन नहर पुल पर पिकअप फंसने को लेकर चालक और निर्माण कार्य के सुपरवाइजर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद चालक ने डंडे से सुपरवाइजर और दो मजदूरों की पिटाई कर दी। मारपीट में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

उन्नाव जिले के बाबाखेड़ा गांव निवासी सुपरवाइजर विकास पुत्र रामआसरे ने मंगलवार शाम घाटमपुर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बरनाव गांव के किनारे नहर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान गांव निवासी सुमित सिंह सेंगर पिकअप लेकर वहां से निकले। निर्माणाधीन पुल पर पिकअप फंसने के बाद विकास और सुमित के बीच कहासुनी होने लगी।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुमित ने अपनी गाड़ी से डंडा निकाल लिया और विकास के साथ मजदूर पुष्पेंद्र व पंकज की पिटाई कर दी। मारपीट में तीनों को चोटें आईं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *