त्योहारों पर रेलवे की सौगात, कानपुर से गुजरेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों पर रेलवे की सौगात, कानपुर से गुजरेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली-पटना और जयपुर-गया स्पेशल का गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव; ग्वालियर-बरौनी ट्रेन भी चलेगी, दो अन्य ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

कानपुर। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें दिल्ली-पटना, जयपुर-गया, ग्वालियर-बरौनी और उधना-जयनगर रूट की ट्रेनें शामिल हैं। कानपुर के यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि नई दिल्ली-पटना और जयपुर-गया स्पेशल ट्रेनों को गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इसके अलावा ग्वालियर-बरौनी स्पेशल के भी फेरे निर्धारित किए गए हैं। इन ट्रेनों से बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

दिल्ली-पटना स्पेशल का गोविंदपुरी में ठहराव

गाड़ी संख्या 04060 नई दिल्ली-पटना आरक्षित त्योहार स्पेशल 11 नवंबर को रात 10:30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। यह 12 नवंबर की सुबह 7:25 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद 7:30 बजे रवाना होगी। प्रयागराज होते हुए रात 7:30 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04059 पटना से 12 नवंबर को रात 10 बजे रवाना होगी। यह 13 नवंबर की सुबह 9:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और 9:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

जयपुर-गया स्पेशल भी गोविंदपुरी होकर गुजरेगी

गाड़ी संख्या 09727 जयपुर-गया अनारक्षित स्पेशल 12 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे जयपुर से रवाना होगी। यह रात 11:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरने के बाद सूबेदारगंज और डीडीयू जंक्शन होते हुए 13 नवंबर की सुबह 10:30 बजे गया पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09728 गया से 13 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। यह 14 नवंबर की रात 12:05 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के नौ, सामान्य श्रेणी के चार और एसएलआर के दो कोच समेत कुल 15 कोच होंगे।

ग्वालियर-बरौनी स्पेशल के भी दो फेरे

रेलवे ने कानपुर के यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन भी चलाई है। गाड़ी संख्या 04111 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल 12 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे ग्वालियर से रवाना होगी। यह शाम 7:40 से 7:45 बजे तक गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। फतेहपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बलिया और छपरा के रास्ते 13 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04112 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल 13 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे बरौनी से रवाना होगी। यह 14 नवंबर को सुबह 5:10 से 5:15 बजे तक गोविंदपुरी में रुकेगी और दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

इसके अलावा 04101 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल 13 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे ग्वालियर से रवाना होकर शाम 7:40 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद रवाना होकर 14 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 04102 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल 14 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे बरौनी से चलेगी। यह 15 नवंबर को सुबह 5:10 से 5:15 बजे तक गोविंदपुरी में रुकेगी और दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों में सामान्य और स्लीपर श्रेणी समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए

त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पहले से संचालित दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन का भी विस्तार किया है। नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल (01207/01208) के 18 से 25 नवंबर तक दो अतिरिक्त फेरे होंगे। वहीं, पुणे-दानापुर स्पेशल (01441/01442) को 14 से 30 नवंबर तक 11 अतिरिक्त फेरों के लिए विस्तारित किया गया है।

इस व्यवस्था से त्योहार के दौरान बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में अतिरिक्त सीटों और यात्रा के विकल्प मिलने की उम्मीद है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *