KGMU में रैगिंग पर 38 MBBS छात्र सस्पेंड:हॉस्टल-क्लास से बाहर; 25-25 हजार जुर्माना, एक साल की स्कॉलरशिप रोकी

KGMU में रैगिंग में शामिल 38 छात्र तीन महीने के लिए सस्पेंड

लखनऊ।  लखनऊ के KGMU में रैगिंग के मामले में 38 MBBS छात्रों पर कार्रवाई की गई है। सभी को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें क्लास और हॉस्टल से भी बाहर कर दिया गया है। प्रत्येक छात्र पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। एक साल तक उनकी छात्रवृत्ति भी रोक दी गई है।

जांच में सामने आया कि सीनियर छात्र रात 12 से 2 बजे तक जूनियर छात्रों को परेशान करते थे। उन्हें वीडियो कॉल करके जगाया जाता था। गाने और म्यूजिक पर डांस करने के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने पर गाली-गलौज और अभद्रता की जाती थी। जूनियर छात्रों से सीनियर के सामने खड़े होकर ‘प्रणाम महोदय’ और ‘प्रणाम मैडम’ कहलवाया जाता था।


पंक्तिबद्ध सिर झुकाए खड़े ये छात्र KGMU में मेडिकल प्रथम वर्ष के बताए जा रहे हैं। आरोप है कि सीनियर्स ने सरेआम उनकी रैगिंग की।

वीडियो सामने आने के बाद भी प्रशासन करता रहा इनकार

16 नवंबर को KGMU का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें जूनियर छात्र सीनियर के सामने कतार में खड़े होकर प्रणाम महोदय और प्रणाम मैडम कहते दिखाई दिए थे। रैगिंग की शिकायतें और वीडियो सामने आने के बावजूद प्रशासन इसे रैगिंग मानने से इनकार करता रहा।

इसके बाद एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच की। 19 नवंबर की बैठक में रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई पर सहमति बनी। कुलपति की मंजूरी के बाद 26 नवंबर को आदेश जारी किया गया।

16 नवंबर को KGMU का एक वीडियो वायरल हुआ था।
16 नवंबर को KGMU का एक वीडियो वायरल हुआ था।

36 छात्र 2025 बैच के, दो 2026 बैच के

जांच में दो जूनियर छात्र भी सीनियर की रैगिंग में मदद करते मिले। कमेटी ने उन्हें भी दोषी माना है। कार्रवाई की जद में आए 38 छात्रों में 36 एमबीबीएस 2025 बैच और दो एमबीबीएस 2026 बैच के हैं।

KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने कहा कि जूनियर छात्रों को डराने या अपमानित करने वाली किसी भी घटना पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने छात्रों से रैगिंग की जानकारी तत्काल एंटी रैगिंग कमेटी या प्रशासन को देने की अपील की।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *