कल्याणपुर विधानसभा में दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी विधायक खेल स्पर्धा, पांच खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दमखम

कानपुर नगर। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने जा रहा है। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में पांच खेल विधाओं के माध्यम से महिला एवं पुरुष खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के अनुसार, प्रतियोगिता का आयोजन महानिदेशक, प्रांतीय रक्षक दल, विकास दल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश के निर्देशों तथा जिलाधिकारी कानपुर नगर के आदेशों के क्रम में कराया जाएगा।

प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स को शामिल किया गया है। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी का कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है।

क्यूआर कोड से करा सकेंगे पंजीकरण

प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी दीपक सिंह से मोबाइल नंबर 6392462409 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस खेल स्पर्धा का उद्देश्य क्षेत्रीय युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *