बिधनू में ओमनी और ऑटो की जोरदार टक्कर, ऑटो के ऊपर चढ़ी कार; चालक घायल
मझावन गांव में हुआ हादसा, ऑटो चालक को आई हल्की चोट; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के मझावन चौकी अंतर्गत मझावन गांव में बुधवार को ओमनी और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ओमनी ऑटो के ऊपर चढ़ गई। हादसे में ऑटो चालक को हल्की चोट आई, जबकि अन्य कोई घायल नहीं हुआ। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, मझावन निवासी अभय उर्फ सम्मा यादव ओमनी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक जीतू अवस्थी निवासी मझावन को हल्की चोट आई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। थाना प्रभारी बिधनू तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार कराया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


