नकदी और जेवरात लेकर युवती ललित संग फरार
मौदहा हमीरपुर।एक सप्ताह पहले नकदी और जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई जिसपर पुलिस ने एसपी के आदेश पर ललित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला गफूराबाद निवासी माया देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि, उसकी पुत्री बीते 31अक्टूबर को घर में रखा जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई है। पीडिता ने बताया कि उसकी लडकी किसी ललित निवासी से फोन पर बात करती थी सम्भव है कि, ललित उसकी लडकी को बहला फुसला कर भगा ले गया है। पीडिता ने अपनी पुत्री और जेवरात बरामद करने की गुहार लगाई है। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


