आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

IT इंजीनियर ने लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे थे करोड़ों रुपए

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आईटी प्रोफेशनल वैभव मिश्रा को बेंगलुरु से हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कई अन्य लोगों को भी इस तरह के थ्रेट मेल भेजे थे। मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार आरोपी वैभव मिश्रा का लॉरेंस गैंग से कोई संबंध नहीं है। आरोपी ने लॉरेंस गैंग के नाम से आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेज कर करोड़ों रुपए की मांग की थी।

तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था

गौरतलब है कि मंगलवार को एक्टर तुषार कपूर को भी इसी तरह का धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने की जानकारी सामने आई थी। मैसेज भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था। फोन करने वाले ने 5 करोड़ रुपए मांगे थे। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, तुषार कपूर ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी थी। इसके बाद जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। इसके बाद आवाज का मिलान हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से किया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आवाजें आपस में मेल नहीं खातीं। इससे पुलिस को शक है कि यह फर्जी कॉल था। किसी ने गैंग का नाम लेकर डर पैदा करने की कोशिश की।

हैरी बॉक्सर पर रणवीर को धमकी देने का आरोप

हैरी बॉक्सर

लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर पर बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को धमकी देने के आरोप हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम एक्टर रणवीर सिंह का है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, हैरी ने रणवीर के मैनेजर को वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं देने पर रणवीर और उनके स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के पीछे भी हैरी बॉक्सर और लॉरेंस गैंग का हाथ बताया गया था। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने एक वॉइस नोट के जरिए ली थी। मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को भी हैरी बॉक्सर ने धमकी दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित ऑडियो के अनुसार, सलमान खान से नजदीकियों के कारण गुरु रंधावा के दिल्ली स्थित एक जिम पर फायरिंग करवाई गई थी। उन्हें आगे के लिए चेतावनी भी दी गई थी। इसके अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा भी गैंग के निशाने पर रहे हैं। कनाडा में उनके कैफे पर फायरिंग हो चुकी है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *