खेतों में पानी लगा रहे किसान की मौत
मौदहा। हमीरपुर।04 नवंबर बिंवार थाना क्षेत्र के गांव कुनेहटा निवासी बारेलाल (55) पुत्र रामनाथ बीती रात खेतों में पानी लगा रहा था।इसी बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह अचेत हो गया। उसके भाई बसंता ने उसे आनन-फानन में मौदहा सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके पास चार बीघा खेती थी।साथ ही वह मजदूरी करता था। उसके तीन लड़के एक लड़की है। लड़की की शादी हो चुकी है। मौत का कारण ठंड लगना है अथवा हार्ट अटैक है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


