नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने निकालीं 5165 वैकेंसी
योग्यता: 12वीं स्तर के पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों का 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए केवल पास होना पर्याप्त है। इसके अलावा टाइपिस्ट पदों के लिए अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की कम्प्यूटर टाइपिंग गति आवश्यक है। आयु की गणना पहली जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी और 12वीं स्तर के पदों के लिए आयुसीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है।
2008 पदों पर बिना परीक्षा चयन
रेलवे के साथ करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए गुडन्यूज है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के रिक्रूटमेंट सेल ने 2008 पदों पर नई भर्ती निकाली है। सबसे बड़ी राहत उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो रिटन एग्जाम नहीं देना चाहते, क्योंकि इस रेलवे अप्रेंटिस की इस भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं है। केवल फॉर्म भरने के बाद आपको मेरिट लिस्ट आने का इंतजार करना है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrcjaipur.in पर छह नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा (10+2) सिस्टम से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। इसके साथ में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग से नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट/आईटीआई हासिल किया हो।



