Ind vs Nz 1st ODI: भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 185 रन पर समेटा, अर्शदीप ने झटके 4 विकेट

ऑकलैंड। अर्शदीप सिंह (चार विकेट), गुरनूर बराड़ (तीन विकेट) और अंशुल कम्बोज (दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 185 रनों के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को पांचवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने विल यंग (नौ) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद नौवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकल्स (नौ) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 15वें ओवर में गुरनूर बराड़ ने टिम साइफर्ट का शिकार कर लिया। साइफर्ट ने 43 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 38 रनों की पारी खेली। 17वें ओवर में बराड़ ने टॉम लेथम (तीन) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। 27वें ओवर की पहली गेंद पर डैरिल मिशेल (28) रनआउट हुए।

बेहतरीन और किफायती गेंदबाजी प्रदर्शन कर रहे अंशुल कम्बोज ने 27वें ओवर में कप्तान मिचेल सेंटनर (चार) को बोल्ड कर भारत को छठी सफलता दिलाई। नेथन स्मिथ (एक) को 29वें ओवर में कम्बोज ने आउट किया। 32वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने काइल जेमीसन (एक) को आउट कर न्यूजीलैंड को आठवां झटका दिया। 36ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स का शिकर कर लिया। ग्लेन फ़िलिप्स ने 51 गेंदों में दो चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 30 रन बनाये। जेक डफी और ब्लेयर टिकनर ने आखिरी विकेट के लिए 39 रन जोड़े। 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर बराड़ ने ब्लेयर टिकनर को आउट कर न्यूजीलैंड़ की पारी का 185 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। ब्लेयर टिकनर ने 23 गेंदों में एक चौका और चार छक्के उड़ाते हुए 34 रनों की महत्वूपर्ण पारी खेली।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *