शार्ट शर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

शार्ट शर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

मौदहा हमीरपुर। मंगलवार तडके शार्ट शर्किट से आग लगने से जहाँ लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया वहीँ एक महिला और एक बच्चा भी आग बुझाने में झुलस गए जिनका इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे राजस्व विभाग के जिम्मेदारों ने आग से हुए नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।
कस्बे के मोहल्ला इलाही तालाब निवासी जलील खान पुत्र जमील खान के घर में मंगलवार तडके बिजली की शार्ट शर्किट से अचानक आग लग गई। घर वाले कुछ समझ पाते तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई तबतक घर में रखा लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया वहीँ आग बुझाने के प्रयास में जमील की पत्नी रिजवाना और भतीजा अयान भी झुलस गया जिन्हे इलाज के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है जहाँ पर दोनों का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने आग से हुए नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है और पीडित परिवार को हर सम्भव सरकारी सहयोग दिलाने की बात कही है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *