कानपुर में चचेरे भाई की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
पत्नी की तहरीर पर FIR, तीन महिलाएं हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

काकादेव में पति राकेश की मौत के बाद बिलखती पत्नी
पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।

मृतक राकेश कुमार प्रजापति (फाइल फोटो)
सोमवार दोपहर नशे में घर लौटा था राकेश
शास्त्री नगर के मतैयापुरवा निवासी 37 वर्षीय राकेश कुमार प्रजापति मजदूर है। उनके परिवार में पत्नी मोनी, बेटी तमन्ना, चाहत और बेटा आर्यन व डुग्गू है। उनकी पत्नी घरों में चौका बर्तन करती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार दोपहर को राकेश शराब के नशे में घर लौटे थे।
इस दौरान उन्होंने पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा चचेरी बहन सुमन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर सुमन ने उन्हें थप्पड़ भी जड़ दिए। जिसे देखकर सुमन का भाई रवि अपनी पत्नी अनीता और मां पप्पी के साथ पहुंच गया। आरोप है कि रवि के परिवार में उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे राकेश सड़क पर गिर पड़े।

घटना की जानकारी देते डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव
जिसके पर भी आरोपियों ने उन पर हमला कर बंद नहीं किया। कुछ देर में वह बेसुध हो गए। पड़ोसियों ने उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दी। तत्काल वह घर पहुंची। जिसके बाद वह पड़ोसियों की मदद से पति को हैलट अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने घटना की जानकारी काकादेव पुलिस को दी।
आरोपी की तलाश में लगी दो टीमें
जानकारी पर काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अनीता, पप्पी व सुमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी रवि फरार है, जिसकी तलाश में दो टीमें लगायी गई हैं।


