अवैध संबंधों के शक में युवक की पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

अवैध संबंधों के शक में युवक की पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में अवैध संबंधों के शक में 28 वर्षीय युवक अतुल उर्फ गोपाल तिवारी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार दोपहर पुलिस की मौजूदगी में मृतक के शव का कानपुर स्थित ड्योढ़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

साढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता विजय प्रकाश तिवारी की तहरीर पर पड़ोसी कल्लू अवस्थी, उनके बेटे विकास अवस्थी, मोहित अवस्थी समेत घर की महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार दोपहर पुलिस ने विकास अवस्थी, उसकी 35 वर्षीय पत्नी रमा अवस्थी और 55 वर्षीय मां बबली अवस्थी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घर में घुसने पर हुई थी मारपीट

गंभीरपुर गांव निवासी अतुल उर्फ गोपाल तिवारी रविवार तड़के करीब चार बजे पड़ोस में रहने वाले कल्लू अवस्थी के घर में घुस गया था। इसी दौरान घरवालों ने उसे देख लिया। आरोप है कि इसके बाद परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कल्लू अवस्थी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को गोपाल के घर में मृत पड़े होने की जानकारी दी।

सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस आनन-फानन युवक को भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *