खागा मंडी समिति में बदलाव की बयार, 500 दीपों से जगमगाएगा परिसर

खागा मंडी समिति में बदलाव की बयार, 500 दीपों से जगमगाएगा परिसर

स्वच्छता अभियान के तहत मंडी का हुआ कायाकल्प, साफ-सफाई और रंगाई-पुताई से बदली परिसर की तस्वीर

सचिव सतीश चन्द्र तिवारी

खागा। मंडी समिति खागा में इन दिनों स्वच्छता और सुंदरीकरण को लेकर विशेष पहल देखने को मिल रही है। स्वच्छ मंडी, शुभ मंडी अभियान के तहत मंडी परिसर की तस्वीर बदलने का प्रयास किया गया है। मंडी समिति के सचिव सतीश चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष सफाई अभियान के बाद पूरा परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आने लगा है।

अभियान के तहत मंडी परिसर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई। कार्यालय की रंगाई-पुताई के साथ ही परिसर को नया और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। पहले जहां गंदगी के चलते किसानों और व्यापारियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था, वहीं अब स्वच्छ वातावरण और बेहतर व्यवस्था से मंडी की रौनक बढ़ गई है।

मंडी परिसर में हुए इस बदलाव को लेकर किसानों और व्यापारियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। सचिव सतीश चन्द्र तिवारी की इस पहल की सराहना की जा रही है।

अभियान के सफल समापन को यादगार बनाने के लिए मंडी समिति परिसर में भव्य दीपोत्सव आयोजित करने की तैयारी है। इस अवसर पर 500 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिससे पूरी मंडी दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगी।

यह दीपोत्सव केवल रोशनी का उत्सव नहीं, बल्कि स्वच्छता, सकारात्मकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी देगा। मंडी परिसर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम किसानों, व्यापारियों और कर्मचारियों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही मंडी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की प्रेरणा देगा।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *