AAP छोड़ने वाले तीनों विधायकों ने BJP जॉइन की

AAP छोड़ने वाले तीनों विधायकों ने BJP जॉइन की

BJP अध्यक्ष बोले- पंजाब में झाड़ू बिखर गया; तीनों ने पिछले दो दिन में इस्तीफा दिया

अमृतसर। पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। तीनों विधायकों ने पिछले 2 दिनों में AAP से इस्तीफा दिया। रविवार को जौड़ामाजरा और पठानमाजरा के इस्तीफे के बाद सोमवार को कुंवर ने भी पार्टी छोड़ दी।

कुंवर ने विधानसभा की मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा स्पीकर को भेजे गए इस्तीफे में कुंवर विजय प्रताप ने लिखा-

QuoteImage

मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मैंने राजनीति से ‘माई-बाप कल्चर’ को खत्म किया है।

QuoteImage

जून 2025 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 5 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

वहीं AAP ने कहा कि वह विधानसभा स्पीकर से समाना और सनौर विधायकों की मेंबरशिप रद्द करने की मांग करेगी।

विधायक बोले- पंजाब में इंडस्ट्री ध्वस्त, कर्ज लेकर काम चल रहा

विधायक कुंवर ने कहा- पंजाब बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इंडस्ट्री ध्वस्त हो चुकी है। पंजाब के लोग हर तरफ से परेशान हैं। कर्ज लेकर पंजाब का काम चल रहा है। आज जरूरत है कि पंजाब में दोबारा शांति और खुशहाली बहाल की जाए। उनका मानना है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से ही ऐसा संभव हो सकता है।

विधायक कुंवर ने कहा- पंजाब में गैंगस्टर सरकार का हिस्सा बने

विधायक कुंवर ने कहा- पंजाब में नशा चरम सीमा पर है। नशे का साम्राज्य कायम है। फिरौती एक इंडस्ट्री बन गई है और गैंगस्टरवाद चरम सीमा पर है। मैं पुलिस अधिकारी रहा हूं और बतौर पुलिस अधिकारी अदालतों में जाकर गवाही दे रहा हूं। गैंगस्टरों को पंजाब सरकार का हिस्सा बनाया जा रहा है, इससे ज्यादा शर्मनाक बात नहीं हो सकती।

विधायक कुंवर बोले- मोदी का पंजाब के प्रति लगाव देख भाजपा जॉइन की

BJP में शामिल हुए AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि भाजपा की पंजाब के प्रति सोच और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब के लोगों के प्रति लगाव देखकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। आज पंजाब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। पंजाब का अस्तित्व खतरे में है। पंजाबियत दिखाई नहीं दे रही है और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है।

भाजपा अध्यक्ष बोले- पंजाब में झाड़ू बिखर गया, लोगों से धोखा हुआ

भाजपा के पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत है। जिस सोच के साथ वे पार्टी में आए हैं, उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। अच्छे नेता आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं। अब यह झाड़ू बिखर गया है। जो भी नेता भाजपा में आएंगे, उनका स्वागत किया जाएगा। पंजाब के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के 5 साल बर्बाद कर दिए। पार्टी इनके साथ चट्‌टान की तरह खड़ी रहेगी।

भाजपा के पंजाब प्रभारी ने तीनों विधायकों का स्वागत किया

पिछले 2 दिन में AAP छोड़ने वाले तीनों विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दिल्ली में भाजपा जॉइन कर ली है। BJP के पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस मौके भाजपा के प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों समेत पंजाब के कई बडे़ नेता मौजूद रहे।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *