इन 11 वैज्ञानिकों को मिला मुख्यमंत्री का प्रशंसा पत्र

इन 11 वैज्ञानिकों को मिला मुख्यमंत्री का प्रशंसा पत्र

पूर्व कुलपति और कुलपति ने संयुक्त रूप से वैज्ञानिकों को सौंपे सम्मान पत्र, कृषि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के 11 कृषि वैज्ञानिकों को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रशंसा पत्र भेजे गए हैं। विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व कुलपति डॉ. अशोक कुमार और वर्तमान कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से सभी चयनित वैज्ञानिकों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. अशोक कुमार ने सम्मानित होने वाले सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से दिया गया यह सम्मान कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन में वैज्ञानिकों के योगदान को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को इस तरह सम्मानित किए जाने से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रेषित प्रशंसा पत्र कृषि वैज्ञानिकों के कार्यों की सराहना के साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे। इससे कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, अनुसंधान और नए कृषि नवाचारों को और गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वैज्ञानिक अपने शोध और तकनीकी प्रयासों के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में लगातार कार्य करते रहेंगे।

प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाले वैज्ञानिकों में डॉ. महक सिंह, डॉ. विजय यादव, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. वीके त्रिपाठी, डॉ. रामजी गुप्ता, डॉ. संजीव सचान, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. अखिलेश मिश्रा, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. पीके राठी और डॉ. उमनाथ शुक्ला शामिल हैं।

वैज्ञानिकों को मिले इस सम्मान से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *