खाद की किल्लत के बीच समितियों पर पहुंचे एसडीएम और सीओ, किसानों से की बातचीत

खाद की किल्लत के बीच समितियों पर पहुंचे एसडीएम और सीओ, किसानों से की बातचीत

मौदहा (हमीरपुर)। रबी की फसलों की बुआई का सीजन शुरू होते ही खाद की मांग बढ़ गई है। खाद की किल्लत के चलते किसानों को समितियों के बाहर रात-रात भर लाइन लगानी पड़ रही है। शुक्रवार सुबह उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय सहकारी समिति क्रय-विक्रय केंद्र पहुंचे और खाद के लिए कतार में लगे किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

किसानों ने खाद के लिए हो रही परेशानी से अधिकारियों को अवगत कराया। वहीं, समितियों के बाहर लंबी कतारें लगने से अव्यवस्था के साथ-साथ कस्बे के मुख्य चौराहे पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है। खाद की खेप लगातार पहुंच रही है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *