खेत में कब्जे और फसल खराब करने की जताई आशंका, तीन नामजद
मौदहा हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बा निवासी आशीष कुमार ने सिसोलर थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी माँ के नाम खेतिहर भूमि सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम किसवाही मौजा में है जिसमे वह काफी समय से खेती कर रहा है। बीते 28अक्टूबर की सुबह वह जब खेत की जुताई करा रहा था तभी किसवाही निवासी रामबरन, गोमती और अनिल अपने हाथों में लाठी डण्डा लेकर आ गए और मां बहिन की गालियां देकर जुताई में बाधा उत्पन्न करने लगे और उसे मारने की कोशिश की। पीडित ने बताया कि उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही पीडित ने उक्त लोगों पर अपने खेत में कब्ज़ा करने, उसे जान से मारने या फसल खराब करने की भी आशंका जताई है। पीडित की तहरीर पर सिसोलर पुलिस ने रामबरन, गोमती और अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


