ICC T20 Rankings : अभिषेक शर्मा T-20 के नए बादशाह, ईशान किशन खिसके
नई दिल्ली। भारत- न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच के बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग में बड़ी उठापटक देखने को मिली है। भारत के एक बल्लेबाज ने अपने ही देश के दूसरे बल्लेबाज को पीछे छोडक़र नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है। अभिषेक शर्मा अब आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज हैं। वे इस स्पॉट पर पहले भी रह चुके हैं, लेकिन टी20 वल्र्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन खास नहीं था।
इसके बाद पाकिस्तान का साहिबजादा फरहान शीर्ष पर पहुंच गए थे, लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में तूफानी शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने नंबर वन का ताज अपने सिर पर धारण कर लिया है। उन्होंने ईशान किशन को पीछे छोड़ा है, जो काफी समय से नंबर वन टी20 बल्लेबाज थे। चोट के कारण वे दो मैच नहीं खेल पाए। ऐसे में उनका डिमोशन हो गया।



