स्पेन में हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 64 की मौत

भीषण टक्कर से कई डिब्बे मलबे में बदले, 179 सवार घायल

मैड्रिड। स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों में हुई भीषण टक्कर में 64 लोगों की मौत हो गई, जबकि 179 घायल हुए हैं। स्पेनिश मीडिया के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे मोरा और ओरगाज कस्बों के बीच हुआ। एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मलबे के ढेर में बदल गए।

हादसे के बाद राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोडऩे वाली रेल लाइन बंद कर दी गई है। दोनों ट्रेनें सरकारी कंपनी रेनफे और निजी कंपनी इर्यो की थीं। इन ट्रेनों की रफ्तार आमतौर पर 200 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होती है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *