मगरासा में पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर, 42 पशुपालकों को मिली दवाएं

मगरासा में पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर, 42 पशुपालकों को मिली दवाएं

संकल्प सेवा अभियान के तहत पशुपालकों को पशुओं की बीमारी और बचाव के प्रति किया जागरूक

कानपुर। पशुधन विभाग की ओर से चलाए जा रहे संकल्प सेवा अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड बिधनू के ग्राम मगरासा में पशु चिकित्सा, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में पशुपालकों को पशुओं में होने वाली प्रमुख बीमारियों, उनके लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

शिविर का संचालन पशुधन प्रसार अधिकारी (एलईओ) मगरासा प्रतिज्ञा सिंह परिहार की देखरेख में हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और पशुपालक मौजूद रहे। इनमें रोशन, हरिशंकर सविता, महेंद्र यादव, कृष्णदत्त, शिवकुमार, ओमजी और रामजी तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

42 पशुपालकों को नि:शुल्क दवाएं

शिविर में मगरासा और आसपास के गांवों से पहुंचे 42 पशुपालकों को पशुओं के लिए नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा कई मवेशियों का टीकाकरण भी किया गया। पशुपालकों को दवाओं के इस्तेमाल और पशुओं की बेहतर देखभाल के बारे में भी जानकारी दी गई।

पशुपालकों में कृष्णा तिवारी, श्याम जी, राम जी, राजन, गंगी लाल, प्रियांशु, हरिशंकर और शिव गोविंद समेत अन्य लोग शामिल रहे।

गांव-गांव पहुंचकर जागरूक करना उद्देश्य

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष अवस्थी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ दवा वितरण और टीकाकरण तक सीमित नहीं है। पशुपालन विभाग को पशुपालकों के द्वार तक पहुंचाकर उन्हें पशुओं की बीमारियों और बचाव के प्रति जागरूक करना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने पशुपालकों से विभाग की योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *