1.20 करोड़ से संवरेगा गंभीरपुर का ज्वाला देवी मंदिर
पर्यटन विभाग कराएगा विकास और सुंदरीकरण, श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं
कानपुर। भीतरगांव ब्लॉक के गंभीरपुर गांव स्थित प्रसिद्ध ज्वाला देवी मंदिर के विकास और सुंदरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। विधायक अभिजीत सिंह सांगा के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग की ओर से मंदिर परिसर में करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विधायक ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुसज्जित हाल, यात्री प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, टिन शेड और प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्य पूरा होने के बाद मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को सुविधाओं से जोड़ने और उनका विकास कराने से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

