सेवा पखवाड़ा: विधायक ने आंगन उत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित

सेवा पखवाड़ा: विधायक ने आंगन उत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित

कानपुर । कुढ़नी में सेवा पखवाड़ा के तहत आंगन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं, शिक्षिकाओं और विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रही महिलाओं का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड, निराश्रित महिला पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में श्वेता सिंह, मीरा भदौरिया, विनीता, उपासना, संगीता, विनीता कुशवाहा, सविता कुशवाहा, सोनी गौतम, लक्ष्मी सविता, संगीता बाजपेई, उपासना तिवारी और मीरा कुशवाहा समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *