बिंदकी की खुशी ने एक मिनट 45 सेकंड में 500 प्रकार के रायता बनाकर लंदन ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
100 लोगों की सेफ टीम ने एक साथ प्रतियोगिता में लिया भाग
बिंदकी। 100 शेफ की टीम द्वारा 1 मिनट 45 सेकंड में 500 प्रकार का रायता बनाकर अपना नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। जिसमें एक नाम बिंदकी की खुशी ओमर का भी है। विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में भाग लेकर खुशी ओमर ने अपने माता-पिता तथा बिंदकी का नाम रोशन किया है।
जानकारी केअनुसार बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बजाजा गली की रहने वाली खुशी ओमर पुत्री सुधीर ओमर ने तीन दिन पहले मुजफ्फरनगर के ओमेगा होटल में आयोजित विश्व के सबसे बड़े रायता महोत्सव में भाग लिया था। जिसमें 100 शेफ द्वारा 500 प्रकार का रायता बनाना था। 100 शेफ की टीम द्वारा मात्र 1 मिनट तथा 45 सेकंड में 500 प्रकार का रायता बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। इस प्रतियोगिता में एक शेफ खुशी ओमर भी शामिल थी। मात्र 1 मिनट 45 सेकंड में 500 प्रकार का रायता बनाने का मामला लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि को लेकर बिंदकी कस्बा निवासी खुशी ओमर के पिता सुधीर ओमर, मां प्रीति ओमर सहित परिवार और कस्बे के सभी शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। गुरुवार को दिन में 3:00 बजे तक तमाम लोग खुशी ओमर के घर पहुंचे और लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए बधाइयां दी। इस मामले में व्यापारी नेता तथा भाजपा नेत्री स्वाति ओमर ने बताया कि उनकी भतीजी खुशी ओमर के प्रयासों ने खुशी का माहौल ला दिया है।

