एचबीटीयू में सीट लॉक कराने के बाद 519 छात्रों ने वापस ली फीस

एचबीटीयू में सीट लॉक कराने के बाद 519 छात्रों ने वापस ली फीस

सबसे ज्यादा 368 बीटेक छात्र, पसंदीदा ब्रांच या दूसरे कॉलेज में प्रवेश मिलने पर छोड़ी सीट
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के दौरान सीट लॉक कराने के बाद 519 छात्रों ने फीस वापस ले ली है। इनमें सबसे अधिक 368 छात्र बीटेक के हैं। छात्रों ने काउंसिलिंग के दौरान सीट लॉक या फ्लोट कराने के बाद अपनी पसंद की ब्रांच अथवा दूसरे कॉलेज में प्रवेश मिलने पर एचबीटीयू से जमा फीस वापस ली।
एचबीटीयू की डीन एकेडमिक्स डॉ. वंदना दीक्षित कौशिक ने बताया कि ये वे छात्र हैं, जिन्होंने काउंसिलिंग के दौरान सीट को लॉक या फ्लोट कराया था। बाद में मनपसंद ब्रांच या दूसरे कॉलेज में प्रवेश मिलने के बाद उन्होंने एचबीटीयू में जमा फीस वापस ले ली।
फीस वापसी के बाद भी सीमित सीटें खाली
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक छात्रों के फीस वापस लेने के बावजूद यूजी और पीजी कोर्स को मिलाकर अब करीब 40 सीटें ही खाली बची हैं। इससे स्पष्ट है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सीट लॉक कराने वाले अधिकांश छात्रों ने बाद में विश्वविद्यालय में प्रवेश बरकरार रखा है। प्रशासन की ओर से खाली बची सीटों और आगे की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *